भदोही। बांग्लादेश में हुए एशियन ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने गई कराटे की टीम तीन गोल्ड मेडल लेकर लौटी है। रविवार को भदोही में प्रदेश कराटे संघ के प्रदेश अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि श्रृष्टि दुबे (औराई), आदित्य दुबे (गोपीगंज) तथा आर्यन विश्वकर्मा (गोपीगंज) ने गोल्ड जीता है। यदि ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो शीघ्र उन्हें अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रशिक्षित करने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन आदर्श शुक्ला ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। सभी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिया गया। मनोज दुबे, अजीत भी मौजूद रहे।