फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रावण मास की शुरूआत होते ही वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। पूरे एक माह तक हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के जयघोष से गूंजता रहेगा। हाईवे पर कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो और उन्हें सुविधा मिलती रहे किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और उन्हें हर मदद मिल सके। इसको लेकर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने एक दर्जन से अधिक विभागों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। डीएम ने लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय किये जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

श्रावण मास इस बार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन के पहले ही दिन सोमवार होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। सावन मास में हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हर साल एक माह के लिए जिला प्रशासन हाईवे के उत्तरी लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर देता है। कांवड़ियों की सुगम यात्रा को लेकर तैयारियां जारी है। हाईवे के उत्तरी लेन पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं उत्तरी लेन के संपर्क मार्गों को बंद किया जा रहा है। हाईवे स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ-साथ अन्य हर सुविधाएं मुहैया कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने करीब 10 विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें