समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को कंसापुर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। बसपा के संस्थापक कांशीराज की जयंती को 15 मार्च को पीडीए दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कांशीराम की 92वीं जयंती जिला कार्यालय में मनाई जाएगी। कांशीराम पिछड़े समाज के बड़े नेता थे। ज्वलंत मुद्दे जैसे खाद, सड़क, पानी, बिजली आदि पर पार्टी लड़ाई जारी रहेगी। इसके पूर्व अग्निवीर धीरज गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, राजेंद्र दुबे, लालचंद बिंद, दिलीप भीम कन्नौजिया, पंचलाल सरोज, कचन सोनकर, महेश पाल, कमला महतो माैजूद रहे।