फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: नरृगोह के बड़े स्कार के आगे ढेर हुई कानपुर हरिकेन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के मूंसीलाटपुर रामलीला मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह जौनपुर की टीम ने कानपुर हरिकेन को हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी निगोह की टीम ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। इसमें विजय प्रकाश 51 और अनूप उजाला ने 40 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कानपुर हरिकेन की टीम देवेश तिवारी के 33 गेंद पर 63 रन के बावजूद भी कुल 163 रन ही बना सकी। देवेश ने छह चौके और चार छक्के लगाए। देवेश को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विपिन राय ने बताया कि शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर संस्थापक अरविंद राय, लालजी राय, शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें