सुरियावां। मेढ़ी मैदान पर चल रहे महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट महाकुंभ के सातवें दिन शनिवार को दो खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खांडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने मास्टर क्रिकेट एकेडमी भदोही को 29 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
18 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने सात विकेट पर 145 रन बनाए। राज कुशवाहा 65, तुसार पाल 22, सत्येंद्र ने 21 रनों का योगदान किया। मास्टर क्लब के गेंदबाज इमरान, बैदेही, व सचिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी भदोही की टीम नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। अवनीश यादव 26, जगदीश 25 तथा अभिजीत शर्मा ने 22 रनों का अंशदान अपनी टीम को किया। कानपुर के गेंदबाज देवेश तिवारी ने शानदार छह विकेट झटके। एक अन्य मैच में सेवापुरी ने सुरियावां नार्थ की टीम को 37 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।