फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोदाम और दुकान से चोरी करने वाले गैंग को कछवां पुलिस ने दबोचा, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। सहसेपुर में दो महीने पहले टेंट कारोबारी की दुकान में हुई चोरी का राजफाश मिर्जापुर जिले की कछवां पुलिस ने किया। पुलिस ने भदोही से दो, मिर्जापुर से दो और वाराणसी से एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी भदोही के सहसेपुर निवासी सुरेश यादव और वैभव सिंह, वाराणसी जिले के मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी स्वतंत्र कुमार, मिर्जापुर देहात कोतवाली के टांड़ निवासी शिवदयाल और कछवां के बजहां निवासी आकाश यादव शामिल हैं। मामले में औराई पुलिस दो महीने तक सिर्फ ताकती रही। पीडि़त को सिर्फ जांच का आश्वासन देती रही। कठारी निवासी बदरुद्दीन की औराई मिर्जापुर रोड पर सहसेपुर गांव में टेंट की दुकान है। 31 जनवरी की रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर एक पिकअप और उस पिकअप पर टेंट के जितने सामान आ सकते थे उतने इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए। औराई पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर थी। रविवार को कछवां पुलिस ने गोदाम और दुकानों से चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर कछवां पुलिस ने एक बैटरी, एक इन्वर्टर, चार बंडल बिजली के तार, आठ साउंड स्पीकर, चार एमप्ली फायर, एक साउंड मिक्सर, तीन माइक, एक कंप्यूटर सेट, मोटरसाइकिल के पार्ट, एक बाइक और टेंट व्यवसायी का पिकअप सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। औराई थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम तलाश में लगी थी। कछवां पुलिस को लगातार इनपुट दिया जा रहा था। इसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें