फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : बालक वर्ग में चेतनीपुर और बालिका में झौवां अव्वल

विज्ञापन
आदर्श विद्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जोरई स्थित आदर्श कंपोजिट विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को पीएम श्री खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कबड्डी बालिका में झौवां और बालक में चेतनीपुर की टीम अव्वल रही। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीएसए शिवम पांडेय ने शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ-साथ सह-अकादमिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे मेहनत, लगन और जज्बे के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों को नई ऊंचाईयों पर पहुचाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपलहां प्रथम, झौवां द्वितीय, अलुआं तृतीय रहा। बच्चों ने नृत्य, गायन और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कबड्डी बालिका वर्ग में यूपीएस झौंवा प्रथम और चेतनीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चेतनीपुर प्रथम एवं यूपीएस झौवा द्वितीय स्थान पर रहा। जिला समन्वयक नवीन ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर मजबूत नींव ही आगे चलकर बेहतर शैक्षिक उपलब्धियों का आधार बनती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें