फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मुलापुर व जगरनाथपुर की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से कराए जा रहे ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को सुंदरवन कटेबना खेल मैदान में औराई ब्लाक की प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक वर्ग में मुलापुर व बालिका वर्ग में जगरनाथपुर की टीम अव्वल रही। युवा कल्याण विभाग के अनुसार बालीवाल बालक वर्ग में सरौली की टीम प्रथम और सम्हईभटानी की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह बालिका वर्ग में जगरनाथपुर की टीम विजेता और मवैया की टीम उप विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में मुलापुर विजयी लालानगर उप विजेता, बालिका वर्ग में जगरनाथपुर विजेता और माधोपुर उप विजेता रही। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक औराई दीनाथ भास्कर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें