फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संयुक्त टीम ने चौराकला माइनर से हटवाया अवरोधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के चौराकला माइनर से सोमवार को अवरोधक हटाया गया। छह किमी वाले इस माइनर को पुल के पास कुछ किसानों ने अवैध तरीके से बांध दिया था। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस व नहर विभाग की टीम ने अवैध अवरोधक हटवा कर माइनर को चालू कराया।
विज्ञापन

बारिश न होने से धान की सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ी है। सिंचाई की जरूरत को देखते हुए नहर विभाग की ओर से केन्हुई पंप कैनाल से पानी भी छोड़ा गया है। मुख्य नहर समेत छह रजबाहा, 12 माइनरों से होते हुए पानी किसानों के खेतों तक पहुंचता है। इस बीच कुछ ऐसे भी किसान हैं जो अवैध तरीके से रजबाहा व माइनरों को बांध कर पानी रोक दे रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के चौराकला माइनरों को बीते दिनों कुछ किसानों ने अवैध तरीके से बांध दिया। माइनर बांधने के कारण निचले खेतों तक पानी पहुंच गया, लेकिन जिन किसानों के खेत ऊंचे स्तर पर थे। वहां पानी नहीं पहुंच पाया। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही थी। ऐसे में किसानों ने जिलाधिकारी सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया गया। सोमवार को पुलिस सहित नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुल के पास बांधे गए माइनर को खोलवाकर पानी छोड़वाया, तब जाकर ऊंचाई वाले खेतों तक पानी पहुंचा और किसानों ने राहत की सांस ली। सहायक अभियंता पारितोष रंजन ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद साढ़े छह किमी वाले चौराकला माइनर से अवैध अवरोध को हटवाया गया है। इससे बड़ी संख्या में किसानों केा राहत मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें