फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोजगार मेले में मिली नौकरी, चहके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन की ओर से बुधवार को परमपूज्य आईटीआई मुक्तापुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आई कंपनियो ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। जिसमें 227 को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद बिंद ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। जिन्हें रोजगार नहीं मिल रहा उन्हें स्वरोजगार लायक बना रही है। इसके लिए उनके कौशल का विकास कर बैंको से ऋण दिलाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने भी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व रोजगार मेले में 10 कंपनियो ने भाग लेकर 600 में 400 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। जिसमें 227 को मेले में ही नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रबंधक राधे मोहन चौबे, जिला सेवायोजन अधिकारी शिवानी, कौशल विकास मिशन प्रभारी सत्यदेव दुबे, चंद्र मोहन चौबे, दशमी राम विश्वकर्मा, सीएम चौबे, विनीत पाठक, श्याम मुरारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें