ज्युतिया पर्व को लेकर ज्ञानपुर में फल की खरीदारी करती महिलाए। संवाद
जिले में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व तीन अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सेब, अनार, नाशपत्ती के दाम में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है। जिउतिया पर्व संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं निर्जला रखती है। इस समय सेब 120-150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वही अनार 150 रुपये पार पहुंच गया है। 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 50 रुपये में बिक रहा है। पूजा सामाग्री के अलग-अलग दाम है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, चौरी, औराई, जंगीगंज, सुरियावां, मोढ़, कोईरौना, महराजगंज बाजार गुलजार हो गया है। ज्ञानपुर के फल विक्रेता अजीत सोनकर व विनय सोनकर ने बताया कि थोक मंडी से फुटकर बाजार तक फलों के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा है। अलग-अलग क्वालटी के सेब बिक रहे हैं। जिसका दाम 120 से 150 रुपये तक है। केला 20 से 60 रुपये दर्जन में बिक रहा है। अनार 150 रुपये, नाशपत्ती 60 रुपये किलो है। महिलाएं फल के साथ-साथ शृंगार सामग्री, नई साड़ी और पूजा सामग्री की भी खरीदारी कर रही हैं। डूहिया भावसिंहपुर निवासी पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत तीन अक्तूबर को है। इस दिन महिलाएं जिवित पुत्रिका व्रत रखेंगी और पुत्र की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारी में महिलाएं जुटी है। शाम चार बजे के बाद पूजा का मुहूर्त है।