फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अलमारी में रखे दो बाॅक्स तोड़कर लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
मथुरापुर गांव में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार चौकी अंतर्गत मथुरापुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर की अलमारी में दो बॉक्स में रखे गहने उड़ा दिए। गहने निकालने के लिए अलमारी खोली गई तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार करीब 15 लाख के गहने चोरी हुए हैं। गांव निवासी रामाशंकर यादव व उनकी पत्नी कमला देवी गांव के पैतृक आवास पर रहते थे। उनके दो बेटे मनीष और गणेश अपनी-अपनी पत्नियों के साथ मुंबई रहते थे। इनकी एक बेटी पूनम की शादी हो गई है। घर की आलमारी में दोनों बहुओं और बेटी के गहने रखे हुए थे। मनीष एक माह पहले मुंबई से लौटा था और दो दिन बाद जाने वाला था। इस बीच उसकी बहन पूनम ने अपने गहने मांगे। उसे देने के लिए अलमारी खोली गई तो अंदर सब बिखरा हुआ था और बहन की चेन भी गायब थी। अलमारी के अंदर रखे दो बॉक्स, जिनके ताले उसने अपनी ससुराल में रखा था। वहां से लेकर आई तो देखा कि ताला बदल गया है और बाक्स की कुंडी टूटी है। बक्शे के अंदर रखे गहने गायब थे। इसके बाद चोरी का पता चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मनीष ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 15 लाख के गहने चोरी हो गए हैं। भदोही कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें