फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी समेत आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थाना क्षेत्र के नरपतपुर गांव में मंगलवार की रात मकान का ताला तोड़कर चोर आठ हजार रुपये नकद समेत 20 हजार रुपये कीमत के आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी शोभा पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि प्रतिदिन की तरह उनका परिवार खाना खाकर सो रहा था। देर रात चोर कमरे का ताला तोड़कर दो बॉक्स उठा ले गए। जिसमें नकदी और आभूषण के साथ कपड़े भी थे। सुबह ताला टूटा देखकर शोरगुल मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। घर से कुछ दूर दोनों बॉक्स टूटे हालात में मिले, जिसमें से नकदी और आभूषण चोर निकाल ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक बीके मौर्य ने बताया तहरीर के आधार मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें