फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बालक-बालिका हैंडबॉल में जवाहर नवोदय विद्यालय का दबदबा

विज्ञापन
दूसरे दिन विजेताओं को सम्मानित करते उप क्रीड़ाधिकारी। स्रोत- स्टेडियम - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भदोही। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खेले जा रहे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे दिन कुश्ती, हैंडबॉल व बाक्सिंग खेलों में प्रतिभागियों ने अपने जौहर दिखाए। बालक और बालिकाओं के हैंडबाल में जवाहर नवोदय विद्यालय का दबदबा रहा और दोनों वर्गों में विजयी रहा। दूसरे दिन हुए कुश्ती ग्रीको रोमन बालक वर्ग के 48 केजी में साहिल यादव, 57 केजी में रेहान अली, 75 केजी में विकास यादव, 84 केजी में शिव कुमार बिंद विजयी रहे। कुश्ती फ्री स्टाइल बालक के 75 केजी मे आनंद कुमार बिंद, 85 केजी में प्रशांत उपाध्याय विजयी रहे, जबकि कुश्ती बालिका वर्ग के 45 केजी में प्रीती यादव, 55 केजी में रूबी, 80 केजी में सानिया राय विजेता रहीं। बाक्सिंग बालक वर्ग 49 केजी में हिमांशु, 56 केजी में यशवंत, 43-44 केजी में साहिल, 48 केजी में मुदित दूबे, 65-61 केजी में मनीष विजयी रहे। बालिका वर्ग के 35 केजी में माही, 45 केजी में गुड़िया, 48 केजी में सानिया, 50 केजी में प्राची, 53 केजी में प्रकाश कौर विजेता रहीं। सभी विजेताओं और उपजेताओं को जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया। अशोक गुप्ता, मारकंडेय सिंह, राजकमल, मुनौव्वर हुसैन, विनय कुमार, दिलीप कुमार, अंतेश मिश्रा, माजिद अली, श्वेता पटेल, ज्योति सिंह, आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें