फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी आज, जन्मेंगे कृष्ण कन्हैया बजेंगी खूब बधईयां

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में जन्माष्टमी के सजावट का सामान खरीदते युवा। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी बृहस्पतिवार तक पूरी कर ली गई। शुक्रवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में कन्हैया का जन्म होगा। सोहर गाए जाएंगे और बधाई दी जाएगी। जन्मोत्सव को लेकर जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई है। जन्मोत्सव के एक दिन पहले जगह-जगह कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव को लेकर थानों में भी विशेष तैयारी की गई है। पुलिस लाइन में भी जन्मोत्सव के लिए सजावट की जा रही है। जन्माष्टमी पर पूजन सामग्री, भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीरें, उनसे जुड़े अन्य सामानों की खरीद के लिए बृहस्पतिवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। किसी ने श्रीकृष्ण और राधा रानी का दरबार सजाने की तैयारी किया है तो किसी ने कृष्ण के बाल रूप की छवि उकेरने का प्रयास किया है। ज्ञानपुर में पुलिस लाइन को सजाया गया है। बाबा हरिहर नाथ मंदिर में भी तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। भिदिउरा गांव में स्थित शिव मंदिर पर हरि कीर्तन पाठ रखा गया है। इसी तरह भदोही, चौरी, सुरियावां, मोढ़, महराजगंज, बाबूसराय, कौलापुर,गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, पाली, अभोली, कोइरौना, सीतामढ़ी, आदि क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। जगह जगह कीर्तन का आयोजन किया गया। जगह-जगह दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। दही-हंडी को लेकर बृहस्पतिवार शाम को आयोजन समितियों के लोगों ने अभ्यास किया। जन्माष्टमी त्योहार मनाने के लिए शहर से लेकर गांव तक हर कोई तैयार है। विभिन्न स्थानों पर सजीं आकर्षक झांकियां लोगों को खूब भा रही हैं। आंधी रात को भगवान श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। उसके बाद उनका दर्शन होगा। मोढ़ क्षेत्र में श्री कृष्ण बाल गोपाल मित्र मंडल बरमोहनी की ओर से बाइक जुलूस निकालकर दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को होगा। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर लोगों को प्रतियोगिता के बारे में बताया। ग्राम प्रधान संजय यादव, जितेंद्र यादव, पंचम यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे। गोपीगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने क्रमवार मटकी फोड़ने का प्रयास किया। इसमें कक्षा आठ की टीम का प्रयास सफल रहा। विद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। कक्षा छह की टीम मटकी तक पहुंचने में असफल रही वहीं कक्षा सात की टीम मटकी तक पहुंच तो गई लेकिन मटकी फोड़ने में असफल रही। कक्षा आठ की टीम के साहिल ने मटकी फोड़ने में सफलता पाई। इनके सहयोगी अर्जुन, अंकुश, अभिषेक, सूर्यप्रकाश, गौरव, सत्यम, आदर्श पियूष और विकास रहे। विजेता टीम को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन के संतोषी माता मंदिर में सजा मथुरा कारागार। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें