फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जन अधिकार पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 19 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने, डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम को कम करने, पिछड़ों, दलितों और अल्प संख्यकों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्ती करने, आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों को कम से कम 15 हजार रुपये एक मुश्त भुगतान, सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की मांग की। उनका कहना था कि जन अधिकार पार्टी नई शिक्षा नीति का विरोध करेगी। इस मौके पर नसीम खान, सौरभ कुमार, रमेश मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, रमाशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें