फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पालिका के अधीन होंगी जमुनीपुर और रजपूरा कालोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के अधीन कालोनियां और क्षेत्र जल्द ही नगर पालिका परिषद को सौंपी जाएंगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इसको लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। ऐसा होने से जमुनीपुर और रजपूरा कालोनियों में विकास कार्य, साफ सफाई, पेयजल आदि की जिम्मेदारी अब नगर पालिका की होगी। बुधवार को बीडा सभागार में प्रभारी सीईओ व जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि और ईओ समेत बीडा अधिकारियों संग बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि बीडा के अधीन जमुनीपुर और रजपूरा कालोनियों में नागरिक सुविधाएं अब तक बीडा मुहैया कराती थी। पिछले तीन वर्ष में बीडा ने इन कालोनियों के रखरखाव पर निर्धारित बजट से 1.92 करोड़ अधिक खर्च करती है। इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी नगर पालिका को मिलने के बाद बीडा की यह धनराशि की बचत होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में रखरखाव को लेकर बीडा की ओर से जो सर्विस चार्ज लिया जाता है वह भी अब नहीं लिया जाएगा। इन क्षेत्रों में नगर पालिका के नए नियम लागू होंगे। उन्होंने बताया कि सैद्धांतिक मंजूरी के बाद जल्द ही इसका सर्वे कराया जाएगा। जिसके बाद बीडा बोर्ड में प्रस्तावित कर नगर पालिका जमुनीपुर व रजपुरा की कालोनियों को नगर पालिका के हवाले कर दिया जाएगा। यह कार्य होने के बाद आने वाले तीन महीनों में हैंडओवर से पहले बीडा एकमुश्त 25 लाख रुपये नगर क्षेत्र के विकास पर खर्च करेगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अतहर अंसारी और ईओ रविशंकर शुक्ला, बीडा अधिशासी अभियंता आरडी भारती, अमिताभ रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें