मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जाय सवाल समाज की बैठक को संबोध
जायसवाल समाज के पदाधिकारियों ने रविवार को एक विशेष बैठक की। इसमें आगामी 9 अगस्त को श्रावणी पूजा मनाने की रणनीति तय की गई। यह बैठक मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हुई। तहसील अध्यक्ष द्वारपाल जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुरहुरपुर स्थित जीएस लॉन में पूजा होगी। जायसवाल समाज श्रावणी पूजा के मौके पर अपने कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरित करता है। संरक्षक प्रेमचंद जायसवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल और दरबारी लाल जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता बाला दिन जायसवाल ने की और संचालन प्रेमचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।