फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में छापा : अचानक जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, एक घंटे तक खंगाली बैरकें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। अचानक भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे आला अधिकारियों को देख जेल प्रशासन में खलबली मच गई। अफसरों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक जेल के अंदर रहकर सघन चेकिंग अभियान चलाया, हालांकि तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पुरुष, महिला और किशोर बैरकों की तलाशी ली। इसके बाद अधिकारियों ने रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर और जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी (अस्पताल) का रुख किया। अफसरों ने वहां उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की जांच की और बंदियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रहे भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में अधिकारियों ने बंदियों के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और बैरकों की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही जेल में आने वाले आगंतुकों की एंट्री के लिए रखी मुलाकाती पंजिका (रजिस्टर) का भी अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अंत में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से बंदियों के लिए निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी लापरवाही सामने आई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें