फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी को समय से न्याय दिलाना अधिवक्ता की जिम्मेदारी: देवेन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता चेंबर में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्रा ने पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में एसडीएम व तहसीलदार की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


औराई तहसील बार एसोसिएशन संघ में इस बार अध्यक्ष पद पर राजकुमार शुक्ला, महामंत्री पद पर रमाकांत दुबे विजयी हुए। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, जूनियर महामंत्री अवधेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार के अलावा आय-व्यय निरीक्षक और कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 22 लोगों मनोनीत हुए। जिन्हें उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्रा ने शपथ दिलाई। कहा कि आज समय की मांग है कि अधिवक्ता ईमानदारी से फरियाद लेकर तहसील में पहुंचने वाले फरियादियों को समय से उचित न्याय दिलवाएं और उनका शोषण होने से बचाएं। उन्होंने अधिवक्ता संगठन की मजबूती पर बल दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का पहला फरियादियों को न्याय दिलाना ही होगा। जिससे उन्हें बार-बार तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बड़ा मुद्दा है। जिस पर अंकुश लगाए जाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष किया जाएगा। मौके पर पूर्व अध्यक्ष दृढ़ व्रत मिश्रा, सूर्यमणि तिवारी, डॉ. देवेंद्र दुबे, राजमणि शुक्ला, नागेंद्र दुबे, अनिल पाठक, उपवन मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, बाबूलाल सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें