फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संत गाडगे के पद चिह्नों पर चलना हम सभी का दायित्व

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जयंती मनाते लोग। स्रोत सपा - फोटो : samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को महान समाज सुधारक संत गाडगे की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि संत गाडगे मानवता के सच्चे पुजारी थे। उनका मानना था कि मानव की सेवा भगवान की सच्ची भक्ति है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और दबे-कुचले समाज के लिए कई कार्य किए। मानव समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। उनके जन्मदिन पर समाज के लोगों को उनके बताए हुए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने हाथ में झाड़ू थामकर समाज को न केवल गंदगी से बल्कि कुरीतियों और अंधविश्वास से मुक्त होने का संदेश दिया। इस मौके पर मुन्ना खान, कमला महतो, गामा प्रसाद यादव, अंकिता राजपूत, लालजीत दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें