फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही कारपेट एक्सपो के निर्माण में क्या सच में हुई धांधली? विधायक की शिकायत पर जांच के लिए टीम गठित

Fri, 09 Jun 2023 04:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने शासन से कारपेट एक्स्पो मार्ट भदोही में निर्माण में भारी धांधली का आरोप लगाया है। जांच के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग (हस्त एवं निर्यात प्रोत्साहन) सर्वेश्वर शुक्ला ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। 
विज्ञापन
कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एक तरफ कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही में अक्तूबर में होने वाले फेयर की तैयारी तेजी चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ कारपेट एक्सपो मार्ट के निर्माण में धांधली की शिकायत की गई है। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने शासन से कारपेट एक्स्पो मार्ट में निर्माण में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेकर संयुक्त आयुक्त उद्योग (हस्त एवं निर्यात प्रोत्साहन) सर्वेश्वर शुक्ला ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। भदोही के कालीन निर्यातकों को बेहतर मंच देने के लिए 31 दिसंबर 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारपेट एक्स्पो मार्ट का उद्घाटन किया गया था।

जांच टीम में ये हैं शामिल

बीते साल इस मार्ट में ही भदोही जिले का पहला फेयर कराया गया था। अब इसके निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए मड़ियाहूं विधायक ने बीते साल दिसंबर में शासन से शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें:  सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बयान से मची खलबली, आजमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

इसमें संयुक्त आयुक्त उद्योग मिर्जापुर मंडल को अध्यक्ष और उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र भदोही को सदस्य सचिव नामित किया है। वहीं, सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रतिनिधि बीडा, भदोही, प्रबंध निदेशक यूपीएसआईसी कानपुर और कोषाधिकारी प्रतिनिधि भदोही को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने जांच समिति से मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, भदोही उमेशचंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। कमेटी जल्द ही जांच कर आख्या प्रस्तुत करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें