फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख से वार्ड सात में बिछेगी इंटरलाकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड सात की बदहाल सड़कों की हालत सुधरेगी। नगर पंचायत की ओर से 15वें वित्त से 14 लाख 36 हजार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर इंटरलाकिंग बिछाने और नाली निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। जिला मुख्यालय से सटी नगर पंचायत ज्ञानपुर में कुल 11 वार्ड है। अधिकतर वार्डो में इंटरलाकिंग सहित अन्य कार्य हो चुके हैं, लेकिन अब भी कई स्थानों पर काम नहीं हो सका है। इससे बारिश में कीचड़ से होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है। विभाग की ओर शासन को भेजे गए प्रस्ताव में वार्ड नंबर सात के हरिलाल मौर्य के मकान से रविंद्र कुमार के मकान तक 8.31 लाख रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। उसके बाद रविंद्र के खेत से भगवान दास के प्लाट तक नाली संग इंटरलाकिंग का कार्य करने के लिए 5.12 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। ईओ राजेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बड़ाडीह में रसोई घर के लिए 1.93 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें