फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण दिवस को मनाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर को मनाए जाने वाले गरीब कल्याण दिवस की तैयारी की समीक्षा की। साथ ही वृहद स्तर पर मनाने का निर्देश ब्लॉक एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मनाए जाने वाले गरीब कल्याण दिवस पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक को निर्देश दिया कि आरोग्य मेला, आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा और कोविड टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाए। कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। पेंशन योजनाओं का लाभ देने, धात्री महिलाओं संग कुपोषित बच्चों के पोषाहार का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें