फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला कारागार में बैरकों, रसोई डिस्पेंसरी की देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिला जज ,डीएम,और एएसपी । स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला जज अखिलेश कुमार दूबे के साथ डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्यागी ने बुधवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। दोपहर बाद कारागार पहुंचे अधिकारियों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहकर जेल में बंदियों से मिलकर भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सारी जानकारी हासिल की। रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला- पुरुष बैरक, किशोर बैरक का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने महिला बैरक मेें पहुंच कर उन्हें जेल प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। न्यायिक और प्रशासनिक अफसरों के पहुंचने से बंदी रक्षकों में खलबली रही। इस मौके पर अधीक्षक अभिषेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें