फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी का रोका वेतन 16-04-41

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस जैसे संक्रमण पर काबू पाने के लिए देश भर में अलर्ट की स्थिति है, लेकिन गोपीगंज सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शृंगार इमरजेंसी ड्यूटी से गायब रहे। मामले में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न देने पर शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी। जिले में जनता कर्फ्यू को लेकर वैसे ही जिला अस्पताल, सीएचसी आदि में ओपीडी समेत अन्य सेवाएं बंद है। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही चालू रखा गया है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में समय-समय पर ड्यूटी लगती है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शृंगार की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी थी। रविवार को किसी मरीज ने सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह को फोन कर जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने भी इसकी पुष्टि की। इसको लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में आपके द्वारा ऐसे कृत्य किए गए। जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। कोरोना जैसे संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास हो रहा है, ऐसे में यह बड़ी लापरवाही है। सीएमओ ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें