महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बुधवार को मानसिक प्रकोष्ठ विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मानसिक तनाव, अवसाद, अनिद्रा, घबराहट और नशे की लत से परेशान मरीजों की जांच की गई। मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिए। बताया भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव आम समस्या बन गई है, लेकिन लोग झिझक के कारण इलाज नहीं कराते। ऐसे शिविरों से लोगों में जागरूकता बढ़ेती है। बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 53 से अधिक मरीजों की जांच की गई। मौके पर नैदानिक मनो वैज्ञानिक डॉ. अशोक परासर सहित अन्य मौजूद रहे।
संवाद