भदोही। वाराणसी-जंघई रेल मार्ग के भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास मंगलवार को सायं मालगाड़ी के चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे की पहचान सिविल लाइन जलालपुर निवासी निजामुद्दीन उर्फ रोजन के पुत्र आसिफ के रूप में हुई। निजामुद्दीन की पत्नी बच्चे को लेकर नईबाजार किसी संबंधी के यहां गई थी। शाम को वह नईबाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में रेलवे ट्रैक पड़ता है, जो वह पार कर रही थी। इस दौरान बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना फैलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रोजन के अनुसार उसके बच्चों में आसिफ तीसरे नंबर का था। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद