फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्लीनिक पर मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थानाक्षेत्र के बसवापुर चौराहे पर स्थित एक क्लीनिक पर रविवार की रात एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से नाराज अभिभावकों व ग्रामीणों ने दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग को जाम कर दिया। आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की तबीयत और भी बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को समाप्त कराया। सोमवार को दिन भर घटना को लेकर सुलह का प्रयास होता रहा। अब तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

हरीपट्टी मतेथू निवासी राम प्रसाद गौतम के नाती सत्यम गौतम (उम्र पांच माह) की रविवार शाम को तबियत खराब हो गई। परिवार वाले बसवापुर चौराहा स्थित एक क्लिनिक पर लेकर गए। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की तबियत खराब हो गई। जब तक लोग कहीं लेकर जाते उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। खबर मिलने पर सुरियावां और दुर्गागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम समाप्त हुआ। सोमवार को दोपहर बाद तक दोनो पक्षों के बीच सुलह का प्रयास होता रहा। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां विपिन सिंह ने कहा कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो मुकदमा दर्ज होगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि मामला संज्ञान में है। स्वास्थ्य टीम भेजकर उक्त अवैध क्लीनिक को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें