फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाई के साथ पटाखा लेने निकला मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के लक्षापूर बाज़ार में रविवार सुबह दिवाली का सामान लेकर घर लौट रहे एक छह साल के मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत ही गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को बनवासी बस्ती के कमलेश के चार पुत्रों में सबसे बड़ा चंदन (12) अपने तीसरे नम्बर के भाई प्रिंस (6) को लेकर साइकिल से बाज़ार में पटाखा खरीदने निकला था। बताया जा रहा है कि सामान खरीदकर जैसे ही भदोही-वाराणसी मार्ग से जोलहापुर मार्ग पर पहुंचे। इस बीच सड़क किनारे रखी बालू को बचाने के चक्कर में उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे साइकिल पर पीछे बैठा प्रिंस नीचे गिर गया और सामने से आ रही पुवाल लदी ट्रैकर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोलहापुर मार्ग पर कई लोगों द्वारा मिट्टी, बालू सहित अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है। जिससे सड़क सकरा हो गया। सकरे मार्ग के कारण ही साइकिल अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना को लेकर मृतक मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। वहीं ट्रैक्टर को थाने उठा लाई। प्रभारी निरीक्षक अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें