फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की अस्पताल में मौत,ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। घाटमपुर में ट्रक की चपेट में आने से घायल महिला गेंदा देवी (30) की सांसों की डोर बुधवार को इलाज के दौरान टूट गई। घायल महिला का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा था। बता दें मंगलवार की देर शाम औराई के घाटमपुर में सिर पर सरसों की फसल का बोझ लादकर राजमार्ग पार करते समय फुलकुमारी (45) और गेंदा देवी (30) अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई थी। फुलकुमारी की मौके पर ही मौंत हो गई थी और गेंदा देवी गंभीर रुप से घायल हो गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने गेंदा देवी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डीसीएम ट्रक चालक के खिलाफ मृतक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक ही परिवार की दो महिलाओं की हुई मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें