फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के मानिकपुर में एक माह पहले सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ व्यक्ति की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदोही वाराणसी मार्ग पर 20 जून को मोटर साइकिल और साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार और साइकिल सवार को भदोही के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। कई दिन गुजरने के बाद घायल साइकिल सवार अशोक राजभर (54) निवासी पुरुषोत्तमपुर में कोई सुधार न देखते हुए चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें