फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उद्यमिका विकास के तहत योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
मूंसीलाटपुर के एक कॉलेज में उद्यमिता विकास गोष्ठी में बोलते वक्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर के चिंतामणि इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार के डेवलेपमेंट अल्टरनेटिव व मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति की ओर से विंध्य उद्यमिता विकास मंच कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सहायक उपायुक्त जितेन्द्र शुक्ला ने सीएम युवा उद्यमी के बारे में जानकारी दी। बताया कि यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ रहा है। आरसेटी से देवेन्द्र दुबे ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान के बारे में बताया और कहा कि यह हर वर्ग के लोगों के उपयोगी है। इसी तरह अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उद्यमिका विकास से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान सुजीत दुबे, प्रेमचंद मिश्रा, विनय उपाध्याय, विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपेन्द्र यादव, हेमा सिंह, राजेश पाठक, इन्द्रेश, सरिता, मंजू, रेशमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें