फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: सिलिंडर के बढ़े दामों पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली से पूर्व घरेलू और कामर्शियल एलपीजी सिलिंडरों में वृद्धि दर के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेंद्र साहू को सौंपा। मांग किया कि महंगाई के दौर में आम आदमी को राहत देते हुए गैस सिलिंडर में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजन के नेतृत्व में एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और घरेलू-कामर्शियल एलपीजी का फोटो लेकर नाराजगी जताई। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपराध और भ्रष्टाचार रोकने में असफलता हाथ लगने पर अब सिर्फ गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई फीकी कर कसर निकाल रही हैं। तीन वर्ष से देश वैश्विक महामारी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है। महंगाई दर बढ़ाकर आम जनता को परेशान करने का कुचक्र रचा जा रहा है। प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने कहा कि जब-जब देश की जनता आर्थिक सुदृढ़ता की ओर बढ़ती है, तब महंगाई दर का चाबुक चलाकर जिम्मेदार सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन अब जनता भी समझदार हो चुकी है और आने वाले समय जवाब देने के लिए तैयार है। चेताया कि अगर बढ़े दामों को घटाया नहीं गया तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी।
इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, आशुतोष पांडेय, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, संदीप दूबे, नाजिम अली, मुस्ताक अहमद, जजलाल राय, सुरेश चौहान, माबूद खान, रागिनी तिवारी, शाह आलम, दुर्गेश मिश्रा, पिंटू पांडेय, मनोज जायसवाल, अर्जुन यादव परवेज हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें