ज्ञानपुर। दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाली महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में अब मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं होगा। मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखकर यहां इंडिकेटर बोर्ड लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को किस वार्ड में किधर जाना है यह आसानी से पता चल सकेगा।
जिला चिकित्सालय में रोजाना हजार से डेढ़ हजार की ओपीडी होती है। इंडिकेटर बोर्ड न होने से मरीजों को ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, एक्स-रे रूम तक पहुंचने के लिए जगह-जगह पूछना पड़ता था। इंडिकेटर बोर्ड लगने के बाद अब उन्हें किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं है। मरीज, तीमरदारों के साथ सीधे लैब, ओपीड़ी, इमरजेंसी तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय में बदलाव शुरू है, पहले चिकित्सालय का पेंटिंग, उसके बाद ओपीडी के सामने हेल्प डेस्क बनाया गया, फिर इंडिकेटर बोर्ड लगाया गया। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय के अंदर इंडिकेटर बोर्ड लगाया गया है। इससे मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी।