स्थानीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत सोशल मीडिया कैंपेन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बेटियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जब तक बेटियां आगे नहीं जाएंगी, तब तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा। इस दौरान कई बालिकाओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। डीएमसी रेशमा भारती और प्रियंका गुप्ता ने बच्चियों को पैड को नष्ट करने का तरीका बताया। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, ममता सिंह, रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, आनंद कुमार मौर्या माैजूद रहे। संवाद