जिले के सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी दफ्तरों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाई गई। डीएम आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सहित कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया, जबकि एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी दी। डीएम आर्यका अखौरी कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ-साथ अपनी सोच को बदलना होगा। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम करना चाहिए। समाज के उपेक्षित, शोषित, कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान डीएम ने क्रास कंट्री रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डीएम ने दी सेंट्रल बार एसोसिएशन पर ध्वजारोहण, नेहरू उद्यान में पौधरोपण और महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों, वृद्धा आश्रम, जिला कारागार में मिठाई और फल वितरित किया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी डीएम संग पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह पहुंचे।इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्र आदि रहे। विकास भवन, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस दफ्तर, डीएसओ, विपणन, जिला उद्यान, सीएमओ कार्यालय, श्रम विभाग कार्यालय आदि स्थानों पर विभागाध्यक्ष संग कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में महापुरुषों ने जान की कुर्बानी दी। उनके मेहनत को हमें जाया नहीं जाने देना है। औराई ब्लॉक में प्रमुख बृजमोहन मिश्र, डीघ ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र, ज्ञानपुर में प्रमुख पति बबलू सिंह, अभोली में प्रियंका बिंद आदि ने ध्वजारोहण किया। लालानगर संवाददाता के अनुसार, ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्टेशन मास्टर राम सजीवन, संजय कुमार, श्रीकांत, लव कुश समेत रेलकर्मी रहे। गोपीगंज नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने झंडारोहण किया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर अग्रवाल, मोहित बाबू, नरेंद्र दुबे, कोमल मोदनवाल, संतोष मोदनवाल आदि रहे।