फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बाहरी उद्यमियों की बढ़ी संख्या : अनिरुद्ध

विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को कंसापुर स्थित विकास भवन में नौ दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धि गिनाई। नवनिर्माण के नौ साल होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरंतर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा। किसान, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने विकसित भारत विकसित, नवनिर्माण के नौ साल, उद्यम अनुकूल वातावरण, निवेश मित्र पोर्टल, निर्यात संवर्धन, खादी एवं ग्रामोद्योग, रोशन प्रदेश आदि योजनाओं की जानकारी दी। डीएम शैलेष कुमार, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने विद्युत चलित चाक के 15 लाभार्थी अमित, संतोष, सर्वेश, हीरालाल, अजय, निर्मला, संगीता सहित पगमिल मशीन के 5 लाभार्थी, दोना मेकिंग मशीन के सात को प्रमाण टूलकिटस का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें