फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चढ़ते तापमान के साथ उमस में भी इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भगवान भाष्कर का तेवर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को धूप के तेवर और भी तल्ख हुए। न्यूनतम तापमान में अचानक 5.8 डिग्री की बढ़त देखी गई। न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ी है। ऐसे में लोग दिन भर चिपचिपी पसीने से परेशान रहे। वहीं दोपहर में धूप के तीखे तेवर लोगों के लिए मुसीबत बने रहे हैं। सोमवार को पछुआ हवा 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिले में इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग कुलर, पंखा के सामने दिन भर बैठे रहे। दोपहर में पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगा, इससे लोगों को और परेशानी उठानी पड़ी। वहीं अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी रही। तल्ख धूप होने से दिन भर कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धूप से बचने के लिए युवतियां चेहरें पर दुपट्टा और पुरुष रुमाल बांधकर आवागमन करते हुए देखे गए। कृषि केंद्र मौसम के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पक्षुआ हवा चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें