गोपीगंज के बाबा कबूतर नाथ पर दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गुप्
- फोटो : 1
गोपीगंज। नगर में बाबा कबूतर नाथ रामलीला मंडल की ओर से आयोजित प्राचीन रामलीला का शुभारंभ रविवार की देर शाम मुकुट पूजन के साथ हुआ। 46 सालों से आयोजित इस राम लीला में नगर के युवाओं द्वारा अभिनय किया जाता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों से सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य की प्रेरणा मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं। इसके बाद प्रयागराज के दीपांजलि ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, वीरेंद्र पांडेय, शिवशंकर गुप्ता, दयाशंकर आदि रहे।