गोपीगंज। ज्ञानपुर ब्लॉक के सरई पठकानी गांव में शनिवार को 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने लोकार्पण किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विभाग ने इसको 25.74 लाख से बनाया था। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर विजय शंकर दुबे, आलोक मौर्या, विवेक सिंह, कुलदीप दुबे, रविशंकर पाठक, लालबिहारी मौजूद रहे।