फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संशोधित कालीन कंपनी में बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)। गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक कालीन कंपनी में बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में कंपनी के ही दो मजदूरों हीरालाल निवासी गदहिया कर्वी चित्रकूट और विवेकानंद सिंह निवासी गढ़वा झारखंड पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बुनकर की अनुपस्थिति में दो मजदूरों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झिलिया पुल के पास स्थित कालीन कंपनी में एक बुनकर कालीन बुनाई का काम करता था। वह कंपनी के ही सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। बुनकर दो दिन के लिए बाहर गया था। आरोप है कि इसी बीच मौका पाकर कंपनी में कार्यरत हीरालाल और विवेकानंद सिंह ने बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति के आने के बाद घटना की जानकारी दी। इसके बाद बुनकर ने कोतवाली पहुंचकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद से दोनों आरोेपी भाग गए हैं। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें