भाजपा नेताओं ने डीएम से कहा कि प्रधान के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विकास के लिए मिले धन का उपयोग गांव में किया गया है, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधान की सक्रियता को लेकर परेशान किया जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से स्वयं जांच कर न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, संतोष पांडेय, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, ताराशंकर दूबे, नागेंद्र सिंह, गोरेलाल पांडेय आदि रहे।