मदारीपुर में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
नईबाजार। भदोही के मदारीपुर में आयोजित शिवम डेवलपर रात्रि कालीन कैनवश क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार की शाम को फाइनल मुकाबला खेला गया। जौनपुर की टीम ने रजपुरा (भदोही) को 8 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर रजपुरा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जौनपुर की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। टीम की ओर से रिजवान ने 13 रन, हैप्पी ने 15 रन और अजमल ने 8 रन का योगदान दिया। रजपुरा की ओर से गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। 54 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजपुरा की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 7 विकेट पर टीम 46 रन पर सिमट गई। रंजन यादव ने संघर्षपूर्ण 20 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। जौनपुर की ओर से शुभम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, आलिम ने 2 विकेट अपने नाम किए। मुख्य अतिथि अनवर खान ने मैन ऑफ द मैच शुभम (जौनपुर), मैन ऑफ द सीरीज रिजवान (जौनपुर), बेस्ट बॉलर आशीष (रजपुरा भदोही), बेस्ट फील्डर अंगद यादव (रजपुरा भदोही) का अवार्ड दिया। कमेंटेटर सलमान खुर्शीद और खुर्रम अंसारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नईम सलाउद्दीन खान, अजीम खान, अप्पू खान, रेहान हाशमी, प्रशांत सेठ आदि रहे।