फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गड्ढामुक्ति अभियान पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सरोई। लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत की ओर से चलाए जाने वाले गड्ढामुक्ति अभियान पर बारिश का असर रहने से राहगीरों को राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

भदोही-औराई मुख्य सड़क पर सरोई बाजार-कजरहिया, बोलियां-दुलमदासपुर,बिशुनपुर, दवांसी-प्राथमिक विद्यालय मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय होकर आवागमन में मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। परवेज आलम, मुन्नू पांडेय टीपू सुल्तान, मसीहुद्दीन, मुन्ना पांडेय, मंजूर अली, वारिस अली, इकबाल अंसारी आदि ने बताया कि 25 वर्ष पहले लगभग 10 लाख की लागत से बनी सड़कें अब न बारिश का भार सहन कर रही हैं न ओवरलोड का। गड्ढामुक्ति अभियान से यह उम्मीद जगी थी कि अब राहत मिल जाएगी लेकिन संभव नहीं हो रहा है। भदोही नगर से औराई राजमार्ग पहुंच कर वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य दूरदराज क्षेत्रों की यात्रा करना रात में अनहोनी को बढ़ावा देना है। दिन में किसी तरह पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहनों से हिचकोले मारकर गतंव्य तक पहुंच लिया जाता है। शाम ढलने पर क्षेत्रवासी यात्रा की दिशा बदलने के लिए मजबूर रहते हैं। यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय-दरवांसी मार्ग की है। गांव की सरकार ने गत वर्ष पांच लाख की लागत खर्च कर आवागमन सुचारु बनाया था। एक वर्ष में ही मार्ग की हालत बिगड़ गई। सड़क और मार्ग पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क,राहगीर जब तक समझते हैं तब तक गिर कर अस्पताल पहुंचने के इंतजाम में लग जाते हैं। योगेंद्र सिंह बाबा, निर्भय सिंह, हिंछलाल यादव, अकरम अली ने नाराजगी जताई कि यदि कोई भी कार्यदाई संस्था सड़क, लिंक मार्गों की हालत बिगड़ाती हैं तो सुधार करने की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। जब कभी आवाज उठाई जाती है तो फर्जी कार्रवाई का भय दिखाकर शांत करा दिया जाता है। मार्ग पर अनगिनत गड्ढों में भरा बारिश का पानी बच्चों की हैरानी बढ़ाकर शिक्षकों को पहुंचने में बाधा बना हुआ है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने कहा कि गड्ढामुक्ति अभियान में दर्जन भर से अधिक सड़कों को शामिल किया गया है। चौरी, भदोही में अभियान चलाया गया लेकिन बारिश के कारण रुक गया है। बारिश थमने के बाद ही अभियान का असर दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें