फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दस्ते के हाथ लगा नकलची,2

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन चार विषयों की संपन्न हुई परीक्षा में एक नकलची सचल दस्ता के हाथ लगा और 28 परीक्षार्थी अपसेंट रहे। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहने के कारण नकल कराने वालों का दूर-दूर तक फटक पाना असंभव बना रहा। कंट्रोल रुम के मुताबिक प्रथम पाली में हुई हाईस्कूल अरबी विषय में एक पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहा। इंटर संगीत गायन में पंजीकृत कुल 120 परीक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में हाईस्कूल गायन विषय पंजीकृत 204 परीक्षार्थियों में से 8 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर सामान्य आधारित विषय में पंजीकृत 322 में से 16 अनुपस्थित रहे। इसी तरह सह विज्ञान सेकेंड प्रश्नपत्र में पंजीकृत 90 में से 1 अपसेंट रहा तो प्रथम में 78 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1 अपसेंट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें