फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईसीटी को मिले नए निदेशक

विज्ञापन
आईआईसीटी के नए निदेशक वीरेंद्र कुमार - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) लखनऊ कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां लगभग साढ़े 3 वर्ष निदेशक रहे डॉ. आलोक कुमार का सेवा काल समाप्त हो गया।
विज्ञापन

लगभग 18 वर्ष तक आईआईसीटी के निदेशक रहे प्रो. केके गोस्वामी के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद डॉ. आलोक कुमार को यहां 3 वर्ष के लिए निदेशक पद पर भेजा गया था। छह माह पूर्व 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद उन्हें शासन ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था, जो 30 सितंबर को पूरा होने के बाद उन्होंने शनिवार को क्षेत्रीय निदेशक को अपना कार्यभार सौंप दिया। नए निदेशक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा संस्थान से कालीन उद्योग और यहां के उद्यमियों को लाभप्रद बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें