फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क के ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही बढ़ रही है लेकिन हर जगह कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी करने से लोग बाज नही आ रहे है। शुक्रवार को महाराज चेतसिंह जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थलों से लेकर परिसर में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी कोरोना गाइड लाइन का तार-तार करते दिखे। पहले टीका लगवाने के चक्कर में कोरोना प्रोटोकाल भी भूल जा रहे है इसके लिए न तो स्वास्थ्यकर्मी सतर्क है न ही टीका लगवाने वाले लोग। जबकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना गाइड लाइन का पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शासन-प्रशासन की तमाम हिदायत के बाद भी लोग अपने घरों से बाहर बिना मास्क के निकल रहें है और अस्पताल, बाजारों और दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि कोविड को लेकर एहतियात बरतने के लिए लगातार सलाह दी जा रही है।, कोविड गाइड लाइन का पालन जरूरी है, इसके लिए लोगों जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें