ज्ञानपुर। रोडवेज परिचालन व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए परिवहन ने निगम शटल सेवा शुरू की है। दों बसों का परिचालन किया जा रहा है। कुछ जगहों पर इनके परिचालन में बाधा उत्पन्न की जा रही है। परिवहन निगम इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया है।
परिवहन निगम ने ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए जिले में दो बसों के साथ शटल सेवा शुरू की है। तीन दिनों से बसों का संचालन हो रहा है। इस बीच कुछ जगहों पर परिचालन में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आया। ऐसे में विभाग इस पर सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है। एआरएम कैंट गौतम कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों के परिचालन के दौरान कुछ जगहों पर बाधा उत्पन्न करने की शिकायत मिली है। बनारस में कलेक्ट्री फार्म के पास और भदोही में कुछ प्राइवेट बस अड्डों के पास दिक्कत मिल रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।