फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाबालिग चलाएगा ट्रैक्टर तो मालिक पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। यातायात विभाग की टीम ने शनिवार को नाबालिग ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चले अभियान के दौरान नाबालिगों द्वारा ट्रैक्टर चलाते पकड़ गए 11 वाहनों का चालान करते हुए नाबालिगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं न सुधरने पर वाहन मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराने चेतावनी दी। कुल 86 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

जिले में अक्सर ट्रैक्टर परिचालन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लोग ट्रैक्टर का पंजीकरण कृषि कार्य के लिए कराते हैं, लेकिन उसका उपयोग व्यवसायिक कार्यों में करते हैं। दूसरी तरफ तमाम नाबालिगों के हाथों में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग होने से दुर्घटना का सबब बन जाता है।
यातायात विभाग की ओर से बार-बार ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी दी गई, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार को टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर ट्रैक्टरों की जांच के साथ अन्य वाहनों की जांच की। प्रभारी यातायात अनिल सिंह के नेतृत्व में भदोही के फूलन देवी चौराहा, माधो सिंह रेलवे क्रॉसिंग गोपीगंज, दुर्गागंज तिराहा के साथ अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

टीम ने नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, सीट बेल्ट, हेलमेट की जांच की। 11 नाबालिगों द्वारा ट्रैक्टर चलाते हुए पकड़े जाने उन वाहनों का चालन करते हुए 86 अन्य वाहनों का चालान हुआ।
टीम ने कई गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतरवायी। प्रभारी यातायात अनिल सिंह ने बताया जनपद में अगर नाबालिग ट्रैक्टर चलाते हुए मिले तो वाहनों का चालान तो होगा ही साथ ही ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। मौके पर विजय कुमार, विशाल सिंह, योगेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें